मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा में एक व्यक्ति का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक रात पहले शख्स को कुछ लोगों के साथ नशे में घूमता देखा गया था।