फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: परिक्षितगढ़ में हुई लूट का एसपी देहात ने किया खुलासा, मुठभेड़ में पकड़े गए चार बदमाश भेजे जेल

मेरठ। परीक्षितगढ़ में पांच दिन पहले हुई लूट के मामले में थाना पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है वहीं एक बदमाश के पैर में गोली भी लग गई है। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने प्रेसवार्ता के बाद बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया इसके बाद सभी को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। एसपी देहात ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षितगढ के व्यापारी लखमीचंद के नौकर से पांच नकाबपोश बदमाशों ने पांच दिन पूर्व स्कूटी लूट ली थी जिसमें डेढ़ लाख रुपए भी रखें थे पुलिस तभी से बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई थी । शनिवार देर रात मवाना नहर पुल के पास नासरपुर से आने वाले रास्ते पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें चार बदमाश गिरफ्तार कर लिया। इसमें मुठभेड़ के बाद एक बदमाश यश सैनी पुत्र अनिल सैनी निवासी संजय नगर थाना भावनपुर के पैर में गोली लग गई वही विपिन पुत्र रविन्द्र ललित पुत्र प्रमोद निवासीगण भटीपुरा थाना किठौर व विशाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम लूम्ब थाना छपरोली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस दो बाइक लूटीं गई स्कूटी व एक लाख रुपए बरामद कर लिया। रविवाव को दोपहर प्रेसवार्ता के बाद सभी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें