फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: सौरभ के परिजनों ने मुस्कान की बेटी के डीएनए जांच की रखी मांग, कहा-किसी और बच्चा नहीं रखेंगे हम

मेरठ का बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड बेटी के जन्म लेने का बाद अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोमवार शाम को मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सौरभ के परिवार से भी प्रतिक्रिया सामने आई। सौरभ के भाई बॉबी ने मुस्कान की बेटी के डीएनए जांच की मांग उठाई है। बॉबी का कहना है कि यदि डीएनए सौरभ से मिलता है, तो वो बच्ची को पालेंगे, लेकिन 1 प्रतिशत ही चांस है, जो डीएनए सौरभ से मिल जाए। यदि ऐसा हुआ तो वो बच्ची को नहीं अपनाएंगे और मुस्कान उसका पालन पोषण कैसे भी करें, उनको इससे कोई मतलब हैं। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार रविवार रात को उसे प्रसव पीड़ा हुई थी, सोमवार शाम को उसने बेटी को जन्म दिया। जेल प्रशासन के नियमों के अनुसार छह वर्ष तक बच्ची जेल में अपनी मां के साथ रह सकती है। इसके बाद यदि मां चाहे तो अपने किसी परिजन को बच्ची को सौंप सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें