मेरठ। फैज़-ए-आम कॉलेज के सामने मैदान में कूड़ा फेंका जाता है। मंगलवार को किसी ने इस कूड़े में आग लगा दी जिसमें से निकलने वाले प्रदूषित धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। बड़ी बात यह है कि एक मैदान को कूड़ा घर बना दिया गया और दूसरा एनजीटी के नियमों को हवा में उड़ाते हुए अक्सर यहां कूड़े में आग लगा दी जाती है। ना अधिकारी ध्यान देते हैं और ना आग लगाने वालों को ही शर्म आती है।