फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू से छात्र के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, सीओ के बयान के बाद अफवाह पर लगा विराम

मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस से छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी, हालांकि जांच के बाद सूचना छात्रों द्वारा फैलाई गई अफवाह पाई गई। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में हसी-ठिठोली कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुज़र रहे चौकी इंचार्ज को देखकर छात्र अपनी गाड़ी वहीं छोड़ भाग गए। इसी दौरान संय्यम शर्मा नाम के छात्र के अपहरण की अफवाह फैल गई। हालांकि छात्रों में चर्चा थी कि कुछ दिनों पहले मेरठ कॉलेज में दो गुटों के बीच हुई मारपीट विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट के एक सदस्य का अपहरण कर लिया। पुलिस के बयान के बाद इस अफवाह पर विराम लग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें