मेरठ। कचहरी परिसर में स्थित नानक चंद सभागार में मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ एवं हम ख्याल फाउंडेशन द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला जज अनुपम कुमार रहे। इस मौके पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा व महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने सभी कवियों को सम्मानित किया। इस दौरान खुर्शीद हैदर, कोमल रस्तोगी, खुशबू शर्मा, इरशाद बेताब, अरुण, नीतीश राजपुत, बिलाल सहारनपुरी ने अपनी प्रस्तुति देते हुए सभी अधिवक्ताओं से वहा वाही लूटी।