मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वालीफाइंग और प्री-क्वालीफाइंग मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉयज और गर्ल्स की इस चैंपियनशिप में प्वाइंट फाइट, लाइट कंट्रोल और किक लाइट कैटेगरी में मुकाबले हो रहे हैं। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी आदित्य ने बताया कि शाम को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि बुधवार 13 मई को फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। चैंपियनशिप के अध्यक्ष अरविंद शेरवालिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 45 जिलों से करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीनों कैटेगरी के आगामी मुकाबले क्रमशः इंदौर, उड़ीसा और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे।