मेरठ। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर अग्रसेन भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बहनों ने सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने सांसद से भेंट की।