फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे लाइनमैन का दर्द सुनकर हरकत में आए अधिकारी, धरने की चेतावनी के बाद घर पहुंचकर दिया मदद का भरोसा

बागपत के बिनौली क्षेत्र में जिवाना गुलियान गांव में फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन सतेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसका परिवार इलाज में आर्थिक रूप से बुरी तरह टूट चुका है और कर्ज में डूब गया है। पीड़ित परिजन इस बात से खासे आहत हैं कि न तो बिजली विभाग ने, और न ही सहकर्मी कर्मचारियों ने इलाज में कोई मदद की। इस उपेक्षा से क्षुब्ध होकर सतेंद्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की और बिजलीघर पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। धरने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह एसडीओ बड़ौत हसीब आलम और अवर अभियंता बिनौली महेश राज शर्मा सतेंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने न केवल सतेंद्र और उसके परिजनों का हाल-चाल जाना, बल्कि बिजली कंपनी की ओर से इलाज में हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। अधिकारियों के इस कदम से फिलहाल धरने की स्थिति टल गई है, लेकिन इस घटना ने संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण योजनाओं की हकीकत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें