सूरजकुंड पार्क में स्टार फन ऑफ इंडिया की ओर से अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। स्टार फन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर अकरम अब्बासी, जुनैद फारुकी, चांदनी सैफी, टीसी गौतम, एनबी नदीम, चुलबुल पांडे, सुमित शर्मा, रईस अहमद कोटला, तनवीर अंसारी मौजूद रहे।