वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति सरस्वती लोक के बैनर तले "अमर उजाला के "मां तुझे प्रणाम " कार्यक्रम के तहत देश के वीर शहीदों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। समिति के अध्यक्ष ठाकुर ब्रजेश कुमार सिंह एडवोकेट, सचिव मेजर (रि०) सुनील कुमार शर्मा, राजीव मित्तल, रोहित सचदेवा, उमाशंकर पाल, पवन अग्रवाल, केपी शर्मा, सुरेश जैन, गणेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।