मेरठ में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एमडीए की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई से 17 हजार से अधिक व्यापारी और आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के तरीके की जांच और प्रभावित लोगों को राहत देने की मांग की। ज्ञापन में सीएम ग्रिड योजना के तहत बाजारों में हो रहे सड़क निर्माण की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की चेकिंग के नाम पर कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।