दौराला स्थित रुहासा गांव में बेडरॉक फाउंडेशन ट्रस्ट की टीम द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल की टॉपर छात्रा अनुष्का ने 84.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में ज़िकरा ने 77.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। कार्यक्रम में समाजसेवी केपी जाटव ने दोनों टॉपर छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक साइकिल भेंट की। वहीं, अन्य सफल परीक्षार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनिल रहे, जबकि मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक इंदु सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।