मेरठ में स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल इवेंट्स कराए गए। इन मुकाबलों में देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटीज से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना रहा।