मिशन शक्ति फ़ेज 5.0 के पहले सप्ताह में मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं तक जागरूकता फैलाने के लिए तेज़ी से काम किया। जिसकी सराहना करते हुए डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने कार्यों के आंकड़े जारी किया। उन्होंने बताया कि मेरठ में 31 समेत पूरे रेंज में 81 मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है, जिसमें 947 महिला चौपाल आयोजित की गई, जबकि महिलाओं की सुरक्षा के चलते अभियान के दौरान 1500 फुट पैट्रोलिंग, 779 पीआरवी द्वारा पैट्रोलिंग और 18 हज़ार 932 संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गई। इसके साथ ही वाहनों पर काली फिल्म, हूटर, बत्ती, गलत नंबर प्लेट और जातिसूचक शब्दों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई।