डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने कहा कि हमारा संविधान सम्मान और अधिकारों का आधार है। संविधान कागज नहीं, लोहे की तलवार है। यह न्याय और सम्मान दिलाने वाला है।