मेरठ में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर होने वाली लूट के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला। सपा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को कमी होने के चलते मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज कराना पड़ता है, जहां उनके साथ इलाज के नाम पर लूट होती है और मन मुताबिक खर्चा कराया जाता है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी पार्टी प्राइवेट अस्पतालों में होने वाली लूट के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस बीच सीएमओ डॉ अशोक कटारिया सपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने का आश्वासन दिया।