पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कमिश्नरी पार्क में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा हवन और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हवन कर उनकी स्मृति को नमन किया गया तथा उनके विचारों और किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके सिद्धांत आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।