फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ियों के स्वागत को मेरठ तैयार, अब सीएम योगी का इंतजार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ के मोदीपुरम पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा से लेकर स्वागत तक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। कांवड़ मार्गों पर भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी होने के बाद अब प्रशासन और शहरवासियों को उनके आगमन का इंतजार है। मुख्यमंत्री के पहुंचने और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करने के साथ कांवड़ियों के स्वागत का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें