फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ में दौराला थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्यामनगर लिसाड़ी गेट निवासी दानिश उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दौराला पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान कृषि विश्वविद्यालय से दौराला की ओर आने वाले रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दानिश उर्फ कल्लू को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी के रूप में हुई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें