मेरठ में इंचौली पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए खरदौनी गांव में इमरान के मकान में अवैध हथियारों की एक फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने तहखाने से भारी मात्रा में तमंचे व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि खरदौनी गांव में इमरान के मकान में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मंगलवार शाम पुलिस ने इमरान के मकान पर छापा मारा। आरोपी चार हजार रूपये में तमंचा बेचने का काम करते थे। वही कुलदीप पुत्र फेरू निवासी दौराला, नरेंद्र निवासी अंदावली, उमंग ठाकुर उर्फ देव निवासी मटोर इन अवैध हथियारों को आगे छह हजार रूपये में बेचने का काम करते थे। आरोपी उमंग बीसीए का छात्र है। आरोपी पंजाब, हरियाणा व आसपास के जिलों में हथियारों की तस्करी करते थे। एसपी देहात का कहना है जी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है आरोपियों से जुड़े गैंग के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।