फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कूड़े में धमाके की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

बागपत जनपद में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों की मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। भाकियू दिल्ली-एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा ने बताया कि सर्वसम्मति से तय किया गया है कि 23 जून से बागपत के गेस्ट हाउस स्थित एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदीप धामा ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ धरनास्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कट की मांग क्षेत्र के किसानों और आम लोगों की सुविधा से जुड़ा मुद्दा है, जिसके लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। बैठक में हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिंह, नीरज दाका, कृष्णपाल सिंह, विनोद चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने और अपनी मांगों को पूरा कराने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें