बाबा औघड़नाथ मंदिर में क्रांति दिवस के मौके पर अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम में पहुंचे डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एएसपी नवीना शुक्ला और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर आरसी गुप्ता ने भी आधारशिला पर पुष्पांजलि की। वीर सपूतों के बलिदान को याद किया और उनकी शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।