अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई। अमर उजाला के मोहकमपुर स्थित कार्यालय से शुरू होकर रैली चौधरी चरण सिंह विवि पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान देशभक्ति के गीतों ने लोगों में जोश भर दिया।