मेरठ के परतापुर के पंचवटी डिवाइडर रोड पर रिझानी गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिए गए पराग डेयरी के दूध के पैकेट। जानकारी मिलने पर पहुंचे सामाजिक जनसेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सैनी ने परतापुर पुलिस और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मामले की जानकारी दी कोई नहीं पहुंचा तो इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में मामले के बारे में बताया इसके बाद पराग डेरी से कर्मचारियों की एक टीम पहुंची और दूध के पैकेट को भरकर अपने साथ ले गयी बताया गया कि दूध के पेकेट एक्सपायर हो गए थे जिस सड़क किनारे फेंक दिया गया।