फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ नगर आयुक्त आवास का घेराव: ना पानी आता, ना सुनवाई होती! टैक्स लेते हो सुविधा नहीं देते, महिलाओं का फूटा गुस्सा

मेरठ नगर निगम से परेशान वार्ड 44 मोहनपुरी के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। क्षेत्र में लंबे समय से चल रही जलापूर्ति की समस्या और हाउस टैक्स को लेकर लोगों ने नगर आयुक्त के आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। हैंडपंप सूखे पड़े हैं और टैंकर भी समय पर नहीं आते। दूसरी ओर, नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स की वसूली के लिए नोटिस लगातार भेजे जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब बुनियादी सुविधाएं ही नहीं मिल रही हैं, तो टैक्स क्यों वसूला जा रहा है? लोग ‘पानी दो पैसा लो’, ‘हाउस टैक्स वापसी करो’ जैसे नारे लगाते रहे। नगर आयुक्त के आवास के बाहर पुलिस तैनात की गई और अधिकारियों ने लोगों को शांत कर तत्काल शिकायतों को सुनने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें