फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन

भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर श्रमिकों से संबंधित मुद्दों को लेकर सोमवार को कमिश्नरी पार्क में धरना दिया गया। इसके बाद जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने, ईपीएस-95 में बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन बहाली, संविदा/अउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने आदि मुद्दे उठाए। इस दौरान विभाग प्रमुख उमेश शर्मा, जिला कार्यकारी मंत्री अशोक कुमार, रोडवेज से क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री दिपेन मयाना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें