मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सुभाष नगर गली नंबर-3 में बुधवार सुबह करीब 45 वर्षीय मुकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह विशाल प्रकाशन में गार्ड की नौकरी करता था। मृतक की बहन सीमा ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया गया कि मुकेश के शरीर पर चोट के निशान थे, हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।