कांवड़ मार्ग पर लगातार शिवभक्तों का उमड़ना शुरू हो गया है। एक से बढ़कर एक झांकी कांवड़ सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। ऐसे में बग्गी पर सवार भगवान भोलेनाथ की झांकी कांवड़ भी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस बग्गी कांवड़ को खींचने वाले सभी शिवभक्त फरीदाबाद के रहने वाले हैं, जो पिछले 28 साल से भोलेनाथ को बग्गी पर बैठाकर ला रहे हैं। शिवभक्तों ने बताया कि उनकी 25 लोगों की टोली है, जिनमें कई छोटे छोटे भोले भी हैं और एक भोला ऐसा भी है, जो ना सुन सकता है और ना बोल सकता है।