मेरठ कॉलेज के विधि विभाग सभागार में वंदे मातरम गीत का योगदान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर पंडित विघ्नेश त्यागी ने कहा कि वंदे मातरम ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों के हृदय में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित की थी।