मेरठ में लालकुर्ती बाउंड्री रोड हाजारी प्याऊ पर स्थित श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर साईं मंदिर में शनिवार को खाटू श्याम बाबा का जन्म दिन केक काटकर किया। इस मौके पर मंदिर के पूजारी प्रवेश शर्मा ने विशेष पूजा करायी, इसके बाद भक्तों को तुलसी के पौधों का वितरण किया। साथ ही प्रसाद के रूप में केक भी बांटा। इस अवसर पर मुकेश पंडित, अनिल, रतन लाल , अंकित कौशिक, गौरांश, नितिन बंसल व राहुल आदि का विशेष सहयोग रहा।