साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में सीसीएस यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के कई जाने-माने कवियों ने अपनी कविता से श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। संयोजक राष्ट्र कवि हरि ओम पंवार रहे।