फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गर्मी के कारण कांवड़िये परेशान, पैरों में पड़े छाले, शिविरों में कर रहे आराम

मेरठ में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही और कभी-कभी धूप निकलने के बावजूद, वातावरण में नमी का स्तर अधिक बना हुआ है। बुधवार की सुबह से ही चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है, जिसके कारण सड़कों और बाजारों में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय पारा करीब 32 डिग्री पर पहुंच गया। कांवड़िये भी गर्मी के कारण परेशान हो रहे हैं। मोदीपुरम में हाईवे से गुजरते शिवभक्त पसीने से तरबतर हैं। कई जगह शिविर में आराम करते दिख रहे हैं। ज्यादातर कांवड़िये शाम और रात के समय यात्रा करना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें