फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अवैध कॉलोनियों और निर्माण की जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित न्यायिक आयोग बृहस्पतिवार को मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचा, जहां अधिकारियों के साथ बैठक शुरू हुई। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया आयोग के अध्यक्ष हैं। उनके साथ प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद भी मौजूद हैं। बैठक में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा समेत कई अधिकारी शामिल हुए। आयोग जिले में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण की जांच करेगा। बैठक के बाद उलदेपुर में बनी अवैध कॉलोनी का निरीक्षण किए जाने की भी संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें