मेरठ के दौाराला में एकल अभियान के तहत आंचल लक्ष्मी नगर के संच किला परीक्षितगढ़ की महिलाओं ने शुक्रवार को दौराला थाने में पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। एकल बहनों ने थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के हाथ में राखी बांधी और तिलक लगाकर देश सेवा ईमानदारी और बिना भेदभाव के करने का वचन लिया। इस योजना का उद्देश्य समाज में सुरक्षा करने वाले योद्धाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है।