फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, जलाभिषेक के लिए दर्शन एकेडमी तक लगी कतार

मेरठ में शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार सुबह से ही सदर स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में नजर आए। कांवड़ियों की लाइन दर्शन एकेडमी तक पहुंच गई। हाथों में कांवड़ और गंगाजल लिए शिवभक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना मांगी और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। शिवरात्रि के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें