मेरठ में सुभारती यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल इवेंट कराए गए, जिसमें देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खासतौर पर 10 मीटर राइफल मिक्स्ड इवेंट और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मंच देना रहा।