लगातार सर्द हो रहे मौसम और बढ़ते प्रदूषण और ढूंढ के बीच लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ रहे हैं इसी के चलते में अस्पताल और जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है इसी के चलते सोमवार को जैसे ही जिला अस्पताल में सुबह से ही नजला, जुकाम ,खांसी और गले में खराश व सांस लेने में दिक्कत के मरीजों की अधिक संख्या देखने को मिली तो वहीं वार्ड नंबर 7 और 8 में नजला जुकाम क मरीजों की लंबी कतार ओपीडी के बाहर देखने को मिली। इस बीच डॉक्टर अनुराग फिजिशियन ने मरीजों का उपचार किया। वही मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर योगेश अग्रवाल ने विशेष रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था है । साथ ही लोगों से बिगड़ते मौसम में जागरूकता बरतने की अपील की है।