फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राज्यपाल ने 450 विद्यार्थियों को उपाधि, 21 मेधावियों को दिए पदक; कृषि विवि का दीक्षांत समारोह

Mohd Mustakim Updated Mon, 20 Jul 2026 01:16 PM IST

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सोमवार को शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल दोपहर करीब 12 बजे समारोह स्थल पर पहुंचीं। उनके आगमन के साथ ही दीक्षांत समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी सरदार पटेल के परपुत्र अतुल धीरज लाल पटेल, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह, पतंजलि के आचार्य बाल कृष्ण आदि शामिल हैं। समारोह में विभिन्न संकायों के 450 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधियां दी जा रही हैं। वहीं, शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत एवं अन्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें