फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह बोले- बौखला रहे आतंकवादी, दे रहे घिनौनी हरकत को अंजाम

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शनिवार को दौराला में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद से आतंकवादी बौखलाए हुए हैं। इसलिए इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहें हैं। क्या दोबारा ऑपरेशन सिंदूर की तरह जवाब दिया जाएगा इस सवाल पर कहा कि युद्ध कोई हल नहीं है। देश की सेना, जांच एजेंसी अपना कार्य कर रही हैं। बृजभूषण ने कहा कि हम से पहले कुश्ती में खिलाड़ी मानसिक दबाव में रहते थे , जिस कारण अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। जब, हम आए तो सबसे पहले खिलाड़ियों का मानसिक दबाव कम किया। परिणाम सबके सामने है। आज, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहें हैं और प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें