79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ में मवाना तहसील परिसर में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को नमन किया। एसडीएम ने कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है, वह हमारे वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की देन है। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई, उनके प्रति हम सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हम सबको अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम ने उपस्थित बच्चों को उपहार भी वितरित किए। कार्यक्रम में तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।