मेरठ के शास्त्री नगर स्थित राजवंश भवन (निकट आर्य समाज मंदिर, रंगोली बिजली घर रोड, डी ब्लॉक) में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक दिव्य मानस प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज श्रद्धालुओं को मानस कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को शुभकामना होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान श्री जगदगुरू सेवा समिति के पदाधिकारी मनोज सैन, मनोज गर्ग, अतुल गौड़, अमित गर्ग, संजय गोयल, नरेंद्र राष्ट्रवादी, आलोक सिसौदिया और हरीश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की।