फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू में गोपनीय विभाग की खिड़की खोलने व विशेष काउंटर बनाने की मांग

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों ने बुधवार को गोपनीय विभाग की खिड़कियों को तुरंत खोले जाने और बीएड डिटेंड श्रेणी के छात्रों के लिए विशेष काउंटर बनाया जाने को लेकर कुलसचिव अनिल यादव का घेराव किया। इस दौरान छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा को छात्र संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान होना चाहिए। बीएड द्वितीय वर्ष के जिन छात्रों के प्रैक्टिकल नहीं हुए हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था कर प्रैक्टिकल कराए जाएं। वहीं जिन कॉलेजों ने बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों के प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स नहीं भेजे हैं, जिनके कारण परिणाम रुके हुए हैं, ऐसे कॉलेजों के परिणाम तुरंत जारी करवाए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें