साकेत स्थित कंवरलाल कन्या स्कूल से रविवार सुबह 6:45 पर संजीवनी संस्था की मई माह की साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अध्यक्षता निशि जैन ने की। रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक वीरेश राज ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली में 200 से अधिक छात्राओं व महिलाओं ने भाग लिया।