बागपत रोड से रेलवे रोड लिंक मार्ग का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, लेकिन लोगों का आवागमन चालू हो गया है। दीवार का निर्माण हो चुका है, सड़क निर्माण का कार्य अभी बाकी है। सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, गीली मिट्टी होने की वजह से दुर्घटना आशंका बनी हुई है। सोमवार को एक ई रिक्शा का पहिया गीली मिट्टी में धंस गया और पलटने से बचा।