भारतीय किसान यूनियन की बैठक शुक्रवार को मेरठ तहसील में हुई। इस दौरान 11 अगस्त को कमिश्नरी पर पंचायत और ट्रैक्टर मार्च को लेकर वार्ता हुई। इस मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष अनुराग ने पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया और सभी ने 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।