फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरस्वती मंदिर में भजन संध्या, नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने किया हिंदू नववर्ष का स्वागत

Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Mar 2026 08:36 PM IST

मेरठ के सूरजकुंड रोड स्थित प्राचीन सरस्वती मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और सरस्वती मंदिर महिला समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप जलाकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया गया और उपस्थित लोगों ने भारत के गौरवशाली इतिहास एवं सनातन संस्कृति के जागरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने माता रानी के भजन गाए और भक्ति भाव से नृत्य भी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दुर्गा सप्तशती से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाली महिलाओं को श्रृंगार सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, सरोज शर्मा, पायल गुप्ता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें