फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने बच्चों को सिखाए जल संरक्षण के गुर

मेरठ में बेटियां फाउंडेशन द्वारा सोमवार को पानी को बचाने के लिए परिवार करें पंचायत अभियान के तहत सरस्वती संस्कार केंद्र में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 बच्चों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को समझाया गया कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में पानी का कम से कम उपयोग करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पल्लवपुरम क्षेत्र की बबीता कटारिया ने कहा कि जब बच्चे पानी की कीमत समझेंगे, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। संस्था की कोऑर्डिनेटर ने जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि छोटी उम्र में सीखी गई आदतें ही बड़े बदलाव की नींव बनती हैं। इस दौरान बच्चों को बूंद-बूंद पानी बचाने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय, सचिव शिवकुमारी गुप्ता, रश्मि सिंह सहित अन्य महिलाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें