मेरठ में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, डी-ब्लॉक, शास्त्री नगर में आगामी 25 तारीख को आयोजित होने वाले ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ के भव्य शुभारंभ के लिए गुरुवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में विराट हिंदू सम्मेलन समिति की अध्यक्षा संगीता मक्कड़, महामंत्री सतीश गर्ग, कोषाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, इस्कॉन मेरठ के प्रचारक चारु गोविंद, अखिलात्मा बलदेव दास, प्रशांत सूर्यवंशी सहित समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया और सम्मेलन की सफलता के लिए मंगलकामनाएं की गईं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में सांस्कृतिक एवं वैचारिक जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।