हस्तिनापुर कस्बे के श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आयोजित 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान महोत्सव के 20वें दिन श्रद्धा और भक्ति से विधान में 110 परिवारों ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान जिनेंद्र के पांडुक शिला पर विधिवत जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके उपरांत शांतिधारा का सौभाग्य राजीव जैन, सारिका जैन, अर्णव जैन, आयुष जैन एवं प्रतीति जैन परिवार को प्राप्त हुआ।